फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कड़े मुकाबले में लालमुनि करमपुर ने मुजफ्फरपुर को हराया

कड़े मुकाबले में लालमुनि करमपुर ने मुजफ्फरपुर को हराया

Fri, 26 Jan 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कड़े मुकाबले में लालमुनि करमपुर ने मुजफ्फरपुर को हराया
सैदपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

23वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह पुरुष हाकी प्रतियोगिता में गुरुवार को पांच मैच खेले गए। इसमें कड़े मुकाबले में लालमुनि इंटर कॉलेज करमपुर ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्टेडियम को 5-3 गोल से पराजित किया। इसी तरह से अन्य मैचों में भोपाल साई बनारस र्साई, हॉस्टल बनारस, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह विजेता टीमें अगले चरण में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में साई भोपाल ने कुशीनगर एकादश को 5-1 गोल से पराजित किया। इसमें साई भोपाल के खिलाड़ी ने आतिफ ने सातवें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद मनीष ने 10 वें, हर्शल ने 12वें, मुश्ताक ने 15 वें और अब्बास ने 19 वें मिनट में लगातार गोलकर टीम को अजेय बढ़त दिलाई। इनके प्रदर्शन के आगे प्रतिद्वंदी कुशीनगर महज रक्षात्मक रूप में नजर आई । दूसरा मैच सांई बनारस एवं पीलीभीत एकादश के बीच खेला गया। इसमें बनारस साई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिससे बनारस साई ने 7-1 से मैच जीत लिया। इसमें साई बनारस के खिलाड़ी गगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6वें, 7वें और 20वें मिनट में लगातार गोल कर तिकड़ी लगाई। खेल के 23वें, 34वें, 43वें और 53वें मिनट में गौतम, विजय, शुभम और अभिनव ने चार गोल किया। पूरे खेल के दौरान पीलीभीत 17वें मिनट में नागेन्द्र के बदौलत महज एक गोल ही कर पाए। तीसरा मैच हॉस्टल बनारस और स्टेडियम देवरिया के बीच हुआ। इसमें हॉस्टल बनारस की टीम से आशुतोष, दानिश, लवकुश, रोहित, मंजीत और फैजल ने विरोधी टीम के खिलाफ कुल दस गोल ठोंक दिए। आशुतोष और दानिश ने अपनी टीम को तीन-तीन गोल का योगदान दिया। इसी तरह चौथे मैच में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम ने सतनाम एकादश भुड़कुड़ा को 8-1 के बड़े अंतराल से पराजित किया। आखिरी मैच लालमुनि देवी इंटर कालेज करमपुर और मुजफ्फरपुर स्टेडियम बिहार के बीच खेला गया। इसमें लालमुनि करमपुर ने विरोधी टीम को 5-3 से पराजित कर दिया। करमपुर की ओर से विजय गौड़ ने हैटट्रिक लगाई। 57वें मिनट में आकाश और 59वें मिनट में राजाराम ने गोल किया। मुजफ्फरपुर की ओर से 40वें मिनट में रामगोविंद गोस्वामी, 43वें मिनट में सौरभ, 48वें मिनट में श्याम गोविन्द गोस्वामी ने गोल किया। इसके बाद भी टीम बराबरी नहीं कर सकी।
विज्ञापन

एमके कोरिया, अरशद कमाल, सुनील सिंह, सुनील चौधुरी, इंद्रदेव मैच के अंपायर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed