{"_id":"5a3e93014f1c1b6a118b9b42","slug":"161514050305-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ले की दुकान की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते गल्ले की दुकान की संस्तुति
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत रामपुर फुफुआंव गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की संस्तुति का कार्य संपन्न हुआ। दुकान के आवंटन की प्रक्रिया आरईएस विभाग के अधिकारी सीएल सिंह और ग्राम पंचायत सचिव जुनैद खां की उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुई। कोटे की दुकान को लेने के लिए दो दावेदार उसी गांव के वकील राम तथा लोरिक राम उपस्थित थे। अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों को उनके समर्थकों के साथ अलग-अलग बैठा दिया। इसके बाद उनकी गिनती की गयी जिसमें वकील राम के पक्ष में 316 ग्रामीण बैठे मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी लोरिक राम के पक्ष में महज 228 ग्रामीण बैठे मिले। सरकारी कोटे की दुकान लोरिक राम के नाम से आवंटित करने की संस्तुति चुनाव अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को दे दी।
विज्ञापन