फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 male and female players selected in trials

Ghazipur News: ट्रॉयल में 16 पुरुष और महिला खिलाड़ी चयनित

Fri, 07 Feb 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
16 male and female players selected in trials
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की तरफ से ओपेन स्टेट का बालक और बालिका वर्ग के जनपद स्तरीय फुटबाल ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके महिला वर्ग में 25 और पुरुष वर्ग में 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 16 महिला और इतने ही पुरुष खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रशिक्षक संगीता यादव ने बताया कि आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 से 16 फरवरी के बीच बालिका वर्ग का और हरदोई के स्पोर्टस स्टेडियम में 11 से 15 फरवरी के बीच बालक वर्ग की ओपेन स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। गोराबाजार के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनपदस्तरीय ट्रायल के बालिका वर्ग में स्नेहा यादव, नीलू यादव, आराधना चौहान, राधा यादव, ब्यूटी सिंह, अर्पिता सिंह, अंजली यादव, महक सिंह, कोमल कुमारी, मोहनी कुमारी, सिमरन, रीतू कन्नौजिया, सानिया पटेल, श्रद्धा, अनुप्रिया मौर्या और गरिमा चौहान का चयन आजमगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बालक वर्ग में अंकित यादव, सुधीर कुमार, श्रीकांत विश्वकर्मा, गुलाम गौस, विशाल कन्नौजिया, साहिल तिवारी, सोनू राम, समिर अहमद, मुसब्बीर रज्जा, जशान खान, मोहम्मद कैफ, सजिश, फैजान खान, मुशर्रफ खान, कैफ खान, मिथलेस कुमार का चयन हरदोई के आयोजित राजस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव मेराज खान, जॉइंट सेकेट्री मुहम्मद मोईन, कबड्डी प्रशिक्षक अंजली वर्मा, कुश्ती कोच प्रेमचंद्र, वॉलीबॉल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed