फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मानदेय नहीं मिला तो सामूहिक इस्तीफा देंगे

मानदेय नहीं मिला तो सामूहिक इस्तीफा देंगे

Mon, 24 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मानदेय नहीं मिला तो सामूहिक इस्तीफा देंगे
गाजीपुर। ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक आरटीआई परिसर में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत के विकास की प्रमुख कड़ी है। मनरेगा के साथ-साथ अन्य योजनाओं का सुचारु रुप से संचालन करने में सहयोग करता है। लगभग 26 माह से मानदेय न मिलने से वह भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इससे रोजगार सेवकों में असंतोष व्याप्त है। चेतावनी दिया कि अगर 15 जुलाई तक बकाए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो जिले के सभी ग्राम रोजगार सेवक बाध्य होकर जिला प्रशासन को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे। इस अवसर पर पिंटू पांडेय, राजकुमार चौबे, विकास यादव, रामविलास यादव, रमेश यादव, रामध्यान, संतोष, केशरीनंदन, प्रदीप, विवेकानंद, आलोक, विजय, नथुनी, इंद्रजीत और रामदुलार यादव उपस्थित थे। संचालन अशोक यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed