फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले को मिली दस नयी एंबुलेंस, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

जिले को मिली दस नयी एंबुलेंस, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 21 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिले को मिली दस नयी एंबुलेंस, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
ग़ाजीपुर। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग गाजीपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को और दुरुस्त करने में लग गया है। इस क्रम में गुरुवार को जिले में दस नई 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में पहले से ही 108 नंबर की 27 एंबुलेंस, 102 नंबर की 42 एंबुलेंस और ईएलएस (इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट) की तीन एंबुलेंस चल रही है। अब 10 और एंबुलेंस मिल जाने से जिला अस्पताल सहित ग्रामीण इलाकों के सीएचसी और पीएचसी तक मरीजों को पहुंचने में और खासकर दुर्घटना वाले मरीजों के लिए यह वरदान साबित होगा। इन सभी एंबुलेंस को जिला अस्पताल, गहमर, सैदपुर, जमानिया, जंगीपुर, दुल्लहपुर, सादात, बरेसर, रेवतीपुर ब्लॉकों में चलाया जाएगा। 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि 2012 में यह योजना शुरू हुई थी। इससे 2016 में 40786, वर्ष 2017 में 35841, वर्ष 2018 में 37097 लोग लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं, 102 एंबुलेंस जिसकी सेवा 2014 से शुरू हुई थी। वर्ष 2016 में 1.68 लाख, 2017 में 1.16 लाख, 2018 में 1.31 लाख लोगों ने इसका लाभ उठाया है। प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से जो गाड़ी चल रही है और वह ढाई लाख किलोमीटर से ऊपर चल चुकी है। उसके रिप्लेसमेंट की कार्रवाई भी चल रही है। उन्होंने बताया कि 102 नंबर की 15 गाड़ियां और 108 नंबर की 15 गाड़ियां ढाई लाख किलोमीटर चल चुकी हैं। इसमें से 108 नंबर की सात गाड़ियों के बदलने की कवायद चल रही है। जल्द ही इन गाड़ियों के स्थान पर नई गाड़ी जिले को प्राप्त होगी। अब जिले में चलने वाली सभी 102 और 108 एंबुलेंस जो पहले जीपीएस से लैस हुआ करती थी, अब उसकी मानिटरिंग मोबाइल ऐप के जरिए भी की जा रही है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. के के वर्मा, डीपीएम प्रभुनाथ, डा. जितेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed