{"_id":"5beefbc7bdec22697b1172c4","slug":"151542388679-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व सीओ ने जिला जेल का भोजन चखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व सीओ ने जिला जेल का भोजन चखा
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को सदर एसडीएम तथा सीओ ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में बन रहे कैदियों के भोजन की जांच की। बंदियों से भी खान-पान के बारे में पूछताछ किया गया। अधिकारी द्वय ने जेल परिसर में साफ-सफाई, शौचालय, ठंड में बैरकों में कंबल की व्यवस्था तथा महिला बैरकों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
उपजिलाधिकारी शिवशरण अप्पा तथा क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक शुक्रवार को अचानक जेल में पहुंच गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी पहले रसोई घर में गए तथा वहां बर्तनों के रख रखाव को देखा। इसके बाद भोजन के गुणवत्ता की जांच की। कुछ बंदियों से भी भोजन के बारे में पूछताछ की गई। इस बीच जेल प्रशासन से भी कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। करीब एक घंटे जेल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी बाहर आए। अधिकारियों को जेल में मिली गड़बड़ी के लिए जेल अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए गए। खाना, नाश्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अधिकारियों ने एक-एक बैरकों की जांच करने के साथ ही महिला कैदियों से भी मिलने वाली सुविधाओं के बारे में गहन पूछताछ की। उधर जेल अधीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली तथा दोनों अधिकारी संतुष्ट दिखे।