{"_id":"5be086f0bdec2269525f9999","slug":"151541441264-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के बजार में जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के बजार में जगह-जगह लगा जाम
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सोमवार को धनतेरस के मौके पर खरीददारी के लिए बजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। आवागमन का दबाव बढ़ने से नगर के मिश्रबाजार, महुआबाग, लंका, विशेश्वरगंज सहित अन्य मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। आवागमन सुचारु कराने के लिए पुलिस कर्मी हांफते रहे।
धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दोपहर बाद से लोगों के घरों से निकलने के क्रम शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे भीड़ में इजाफा होता गया। खास कर नगर के मिश्र बाजार में दिया, मोमबत्ती, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, झालर, बर्तन सहित पर्व से संबंधित सामानों की दर्जनों अस्थायी दुकानें सड़क किनारे लगाई गई है। इसकी खरीददारी के लिए सैकड़ों लोग पैदल बाजार में आए थे। तमाम लोग चारपहिया और दो पहिया वाहनों से भीड़ की वजह से दिन में करीब साढ़े 12 बजे कोतवाली के पास जाम में फंसे रहे। देखते ही लाल दरवाजा से लेकर मिश्रबाजार तक जाम लग गया। वाहनों की कौन कहे, लोगों के पैर भी थम गए। कोतवाली गेट पूरी तरह से जाम हो गया। यह देख पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आवागमन सुचारु कराने में जुट गए। उन्होंने बैरियर लगाकर मिश्र बाजार की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया और लाल दरवाजा की तरफ से आने वाले वाहनों को आमघाट सहकारी कालोनी मार्ग से निकलवाने में जुट गए। पसीना बहाते हुए एक घंटा बाद आवागमन सुचारु कराया। इसके बाद शाम को खरीददारों की भीड़ में जबरदस्त इजाफा होने से खासकर मिश्रबाजार, महुआबाग, प्रकाश टाकीज मार्ग पर कई बार आवागमन करने वालों को जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस लगातार यातायात सुचारु कराने में जुटी रही।
सुहवल। जिला प्रशासन के द्वारा लागू नो इंट्री एवं मार्गों के किनारे जगह-जगह बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करने के चलते जाम का झाम लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर आए दिन लोगों को जाम का मुंह देखना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह करीब चार बजे मार्ग पर भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। हमीद सेतु भी पूरी तरह से वाहनों से भरा हुआ था। आलम यह था कि वाहनों की कौन कहे, पैदल निकलने में भी लोगों को एक बार सोचना पड़ रहा था। परेशान लोग यातायात व्यवस्था को कोसते रहे। सात घंटे बाद दिन में 11 बजे आवागमन सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।