फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शौचालयों के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया

शौचालयों के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया

Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए छह सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का सोमवार को पालिका परिषद के चेयरमैन शमीम अहमद ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस मौके पर कहा कि नगर को खुले में शौचमुक्त करने के लिए आठ स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं। इसमें से छह का लोकार्पण आज हुआ है। जबकि दो स्थानों मंडी समिति यूसुफपुर एवं पालिका बाजार में शौचालय निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर को स्वच्छ एवं शौच मुक्त करने में नगरवासियों से सहयोग की अपील की है। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए शासन से 19 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे नगर में आठ स्थानों पर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। छह स्थानों पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय पशु चिकित्सालय, हाटा रोड पर स्थित बस स्टैंड एवं दर्जी मुहल्ले में कुल 30 शौचालय जिसमें से पांच सामुदायिक शौचालय एवं एक महिलाओं के लिए पिंक शौचालय आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। इन शौचालयों पर साफ-सफाई के लिए कर्मचारी रखे जाएंगे। शासन से प्राप्त धनराशि के अलावा शौचालयों के निर्माण में अन्य धनराशि पालिका फंड से लगाई जाएगी। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा, मुख्य आंकिक डा. राजकुमार रावत, प्रमोद कश्यप, सभासद संगीता गुप्ता, अनवर राईनी, शमशाद खां, हदीस राईनी, वकार अहमद, जलालुद्दीन उर्फ लड्डू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed