{"_id":"5ab7e8bb4f1c1b53408b4eb8","slug":"151522002107-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई एक लाख 11 हजार 357 कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई एक लाख 11 हजार 357 कापियां
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य रविवार को नौवें दिन भी सभी सात केंद्रों पर जारी रहा। कई केंद्रों पर पर्यवेक्षकों ने जांची गई कापियों की रैंडम चेकिंग की। चेकिंग के दौरान अंक प्रदान करने में और अंकों का जोड़ करने में कुछ त्रुटियां पाई गई जिसे पर्यवेक्षक ने मौके पर ही सही करा दिया। रविवार को जिले के सभी सात मूल्यांकन केंद्रों पर एक लाख 11 हजार 357 कापियों सहित अब तक 2 लाख 37 हजार 921 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर केंद्र पर 19433, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर पर 13217, एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर पर 9276, बापू इंटर कालेज सादात में 7075, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 12127, शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में 40779 और श्री शिवपूजन इंटर कालेज पर 9450 कापियों का मूल्यांकन किया गया। पर्यवेक्षक रामअवतार यादव और केंद्र के उप नियंत्रक झल्लन सिंह ने बापू इंटर कालेज केंद्र पर कापियों की रैंडम चेकिंग की। कापी जांचने में हुई कुछ त्रुटियों को छोड़कर मूल्यांकन कार्य सही होता पाया गया। कई टेबल पर यह देखने को मिला की एक परीक्षक को आवंटित पचास कापियों में सिर्फ सात परीक्षार्थी ही पास हुए पाए गए। त्रुटि की शंका होने पर पर्यवेक्षक ने उन सभी कापियों की पुन: जांच कराई जिसमें सभी कापियों का मूल्यांकन सही पाया गया। विज्ञान की कापी में परीक्षार्थियों के पास होने का लगभग यह औसत रहा। पर्यवेक्षक को यह भी देखने को मिला कि कई परीक्षकों द्वारा जांची गई कापियों में जीरो अंक प्रदान किया गया है। पर्यवेक्षक ने जब इसकी भी जांच कराई तो कापियों का मूल्यांकन सही पाया गया । इसके अलावा शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज केन्द्र पर पर्यवेक्षक सुमनलता, एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर परीक्षा केंद्र पर सुधीर कुमार विश्वास और राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर पर सीमा खरवार ने कापियों की रैंडम चेकिंग की।