फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा ने देश के अंदर अमीरी-गरीबी के बीच खाई चौड़ी की

भाजपा ने देश के अंदर अमीरी-गरीबी के बीच खाई चौड़ी की

Tue, 13 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने देश के अंदर अमीरी-गरीबी के बीच खाई चौड़ी की
नंदगंज (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में सोमवार को हनुमान मंदिर परिसर में भाकपा देवकली ब्लाक कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के अंदर अमीरी-गरीबी के बीच खाई चौड़ी की है। देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की चुनौती खड़ी हो गई है, जिसका बेहतर समाधान निकालने में सरकार असमर्थ दिख रही है। इससे ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार सांप्रदायिकता, लव-जेहाद, गोरक्षा एवं मूर्ति खंडन जैसे अनावश्यक मुद्दे खड़ा कर रही है।

उन्होंने कहा कि फासीवादी ताकतों से लड़ने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना समय का तकाजा है। इस मौके पर ब्लाक मंत्री बच्चेलाल यादव ने संगठन एवं समस्या संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर गंभीरतापूर्वक मंथन करने के बाद सदस्यता अभियान, नवीनीकरण तथा संगठन की सक्रियता के लिए प्रतिमाह शाखा एवं ब्लाक की बैठकें सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। 16 मार्च को मऊ में आयोजित राज्य सम्मेलन में भाग लेना सुनिश्चित किया गया। बैठक में रामराज बिंद, वाहिद अंसारी, सुग्रीव बिंद, रामबचन बिंद, मोहन प्रसाद, राम शुक्ला, धर्मदेव, अशोक पासी, चंद्रशेखर वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजनाथ सिपाही ने तथा संचालन बच्चेलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed