{"_id":"5a6a27074f1c1ba2268b690e","slug":"151516906247-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बाक्सिंग में 18 पदकों पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बाक्सिंग में 18 पदकों पर जमाया कब्जा
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में नेशनल किक बाक्सिंग फेडरेशन कप का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 पदकों पर कब्जा जमाकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को फूलमालाओं से लाद दिया।
दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 16 से 20 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में गाजीपुर से 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक वसीम अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य सहित कुल 18 पदक प्राप्त हुए। बताया कि भक्सी के इसरार खान को एक, यहीं के अजहर खान को 2 स्वर्ण पदक मिले। उसिया से जीशान खान को एक स्वर्ण, एक रजत, कुर्रा के नितीश को एक स्वर्ण, एक कांस्य, आलमगंज की शिखा यादव को दो रजत, काजल यादव को एक रजत, एक कांस्य तथा उसिया के अभिषेक सिंह को दो कांस्य पदक मिले। उन्होंने बताया कि आलमगंज के हर्ष पाठक ने दो रजत, कुर्रा के शहबाज खान, फुल्ली के तौकीर अंसारी, आलमगंज के निलेश यादव तथा प्रीतम गुप्ता को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बुधवार की शाम वापस लौटने पर रेलवे स्टेशन पर सभासद शमीम अहमद, वजीर खान, गोपाल राय, रोहित, अजय, लखन जायसवाल, सोनू गुप्ता, महेश गुप्ता, राजू राय आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।