{"_id":"59f612a44f1c1baf678b840d","slug":"151509298852-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों और शहीद परिवार को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों और शहीद परिवार को किया गया सम्मानित
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा समिति मोहनिया, दिलदारनगर की तरफ से रेलवे पार्क में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पिछले दिनों आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शामिल सफल प्रतिभागियों, शहीद परिवार के लोगों और अध्यापकों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भूतपूर्व कर्नल चंद्रदेव मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सूबेदार भगत सिंह एवं सनबीम स्कूल के चैयरमैन कृष्णपाल सिंह तथा लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर प्रसाद जायसवाल ने संयुक्त रूप से शहीद परिवार के घर के दस लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पिछले दिनों हुए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम शुभम शर्मा प्रथम, राहुल कुमार दूसरे, निर्भय सिंह तीसरे तथा ग्रुप बी में मनीष गुप्ता प्रथम, आशुतोष कुमार दूसरे, सतीश कुमार गुप्ता तीसरे एवं ग्रुप सी में हरिकेश राय प्रथम, आकाश गुप्ता दूसरे और साहब आलम तीसरा स्थान मिला। इन सभी को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में दिलदारनगर की 330 वीं वर्षगांठ को केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा नृत्य-संगीत का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सुधीर मौर्या, अंशू जायसवाल, अफजल अहमद, अविनास जायसवाल, नसीम रजा, एहसान अहमद, प्रेमशंकर गुप्ता, जावेद खान, अलीशेर राईनी, रमेश जायसवाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रसाद जायसवाल तथा संचालन आयोजक अफजल अहमद एवं अंशू जायसवाल संयुक्त रूप से किया।