फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 thousand girl students will become skilled in Judo-Karate

Ghazipur News: जूडो-कराते में दक्ष बनेंगी 15 हजार छात्राएं

Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
15 thousand girl students will become skilled in Judo-Karate
गाजीपुर। उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को जूडो-कराते में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए अनुदेशकों और खेल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद ये करीब 15 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण देंगे। विद्यालय आते-जाते समय छेड़छाड़ की घटनाओं के चलते असहाय महसूस करती हैं। कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत 352 उच्च प्राथमिक, 449 कंपोजिट और 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की करीब 15 हजार छात्राओं को जूडो, कराते, ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 187 अनुदेशकों और खेल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे छात्राएं विपरीत परिस्थितियों में मुकाबला करने में सक्षम बनेंगी। वहीं, महिला अपराधों पर अंकुश भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed