फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 thousand candidates will sit at 36 examination centers set up in the district

जिले में बनाए गए 36 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 15 हजार परीक्षार्थी

Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
15 thousand candidates will sit at 36 examination centers set up in the district
गाजीपुर। जिले में लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 30 जुलाई को आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 में 15 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियों में कराई जा रही परीक्षा के लिए 36 एडेड डिग्री एवं इंटर कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिन डिग्री एवं इंटर कालेजों को केंद्र बनाया गया है उनमें पीजी कालेज में तीन ब्लाक में तीन केंद्र, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद आदि प्रमुख हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के जिला को-आर्डिनेटर पीजी कालेज के प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर अधिकतम पांच सौ एवं न्यूनतम तीन सौ परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में मास्क और सेनेटाइजर लाना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा को लेकर जल्द ही सभी केंद्राध्यक्षों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed