फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   146 Ticketless Passengers Caught During Checking Drive

Ghazipur News: चेकिंग अभियान में पकड़े गए 146 बेटिकट यात्री

Thu, 19 Mar 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
146 Ticketless Passengers Caught During Checking Drive
औड़िहार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग आभियान में शामिल टीम। संवाद - फोटो : संग्रामपुर के कालिकन धाम मंदिर में सजावट करते लोग।
औड़िहार। सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे स्टेशन और गाड़ी संख्या-5159 सारनाथ एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 140 यात्री बिना टिकट यात्रियों से जुर्माने को तौर पर 63,550 रुपये वसूलकर छोड़ दिया गया, जबकि छह यात्रियों के जुर्माना नहीं चुकाने पर वाराणसी मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्रा के सामने पेश किया गया है। मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेई ने बताया कि, डीआरएम व वाराणसी के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देश पर स्टेशन और सारनाथ एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 146 यात्री बेटिकट यात्रा करते पाये गये। इसमें से कुछ सामान्य टिकट पर कुछ यात्री स्लीपर कोच और एसी कोच में सफर करते हुए पाए गए। वहीं, अधिकांश यात्रियों के पास टिकट नहीं था।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान से यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जन जागरूकता बढ़ेगी। इस मौके पर मोहम्मद मारूफ खान, नागेंद्र बहादुर, बिरजू यादव, उमेश यादव, अमित सिंह आदि कर्मचारी मौके पर मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed