{"_id":"5c5dc106bdec2273a2563757","slug":"141549648134-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मुहल्लों की पूरी रात तो कई की घंटों गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मुहल्लों की पूरी रात तो कई की घंटों गुल रही बती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गुरुवार की रात बारिश शुरु होते ही कई मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। नौकापुरा में तार टूटने से जहां बड़ीबाग, स्टेशन सहित कई मुहल्ले की बत्ती पूरी रात गायब रही। वहीं दर्जनों मुहल्लों में घंटों बत्ती गुल रही। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां रात में लोगों को तरह-तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ी, वहीं सुबह पानी के लिए परेशाना होना पड़ा।
गुरुवार की रात करीब नौ बजे जैसे ही बारिश शुरु हुई, वैसे ही लालदरवाजा सहित अन्य फीडरों की लाइन ट्रिप हो गई। इसी दौरान करीब दस बजे नौकापुरा मुहल्ला के पास हाईटेंशन तार टूटने से बड़ीबाग फीडर की बत्ती गुल हो गई। बड़ीबाग, सिटी स्टेशन, मालगोदाम, नौकापुरा सहित अन्य कई मुहल्लों की बिजली पूरी रात गुल रही। देर रात फाल्ट की वजह से पुलिस लाइन नंबर-एक फीडर की भी आपूर्ति ठप हो गई। सुबह लोगों को बिजली का दर्शन हुआ। लालदरवाजा फीडर से जुड़े मुहल्लों में पूरी रात बिजली के आने और जाने का क्रम बना रहा। बिजली के अभाव में रात में जहां लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाने को लेकर लोग मौसम को कोसते रहे। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि रात में बारिश के दौरान 10.25 बजे नगर के नौकापुरा मुहल्ला में हाईटेंशन का तार टूट गया। इससे बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। बारिश की वजह से रात में तार जोड़ना संभव नहीं हो सका। सुबह तार जोड़कर 9.25 बजे आपूर्ति सुचारू की गई। फाल्ट की वजह से पुलिस नंबर-एक फीडर की आपूर्ति रात 11.25 से सुबह 7.50 तक बंद रही। जबकि रात 10.25 से से 12.15 बजे तक लालदरवाजा फीडर की आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह फाल्ट की वजह से 6.45 से 8.10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। अनापूर्ति की यह समस्या बारिश की वजह से उत्पन्न हुई।