{"_id":"5c30eff0bdec222e8946a02a","slug":"141546711024-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजागंज पुलिस चौकी ने बोलेरो छोड़ा, बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजागंज पुलिस चौकी ने बोलेरो छोड़ा, बैठी जांच
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। हमीद सेतु के मध्य भाग में ज्वाइंटर नंबर-14 की बेयरिंग धंसने से पुल में दरार पड़ने पर डीएम के बालाजी ने पुल पर छोटे और बड़े चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। बावजूद शनिवार को रजागंज चौकी पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को जाने की इजाजत दे दी। सुहवल थाने की पुलिस ने बोलेरो में सवार लोगों को हिरासत में लेते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने इस मामले की जांच क्षेत्रधिकारी सदर को सौंपी दी है।
शनिवार की सुबह एक बोलेरो सुहवल की तरफ जा रही थी। करीब साढ़े नौ बजे रजागंज पुलिस चौकी ने वाहन को रोका और बाद में सेतु से जाने की इजाजत दे दी। बोलेरो चालक जैसे ही हमीद सेतु पार कर कालूपुर चट्टी पर पहुंचा, वहां मौजूद सुहवल थाने की पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया। उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बोलेरो चालक ने वाहन को छोड़ने के लिए पुलिस का पैर पकड़ लिया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और वाहन सहित उसे थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वाहन को चालान कर सीज करने के साथ ही चालक को संबंधित धाराओं में चालन कर दिया। उधर जब इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुई तो उन्होंने इसे काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने रजागंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जांच सदर क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक को सौंपी। शाम को चौकी पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने जांच-पड़ताल की। इससे रजागंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि रजागंज पुलिस चौकी के कर्मचारियों की घोर लापरवाही की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।