फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डेंगू से मौत के बाद दहशत में हैं भतौरा ग्रामवासी

डेंगू से मौत के बाद दहशत में हैं भतौरा ग्रामवासी

Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से मौत के बाद दहशत में हैं भतौरा ग्रामवासी
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव में डेंगू की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की बिहार में मौत हो गई थी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और गांव में लोग डेंगू रोग के फैलने से भयभीत हैं। उधर डेंगू से एक-एक कर हो रही मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रवि रंजन के निर्देश पर चार सदस्यीय स्वास्थ्य टीम गांव में डट गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के भतौरा गांव निवासी मनोज राजभर (22) और हरेंद्र राजभर (20) बिहार प्रांत के कैमूर में रह कर काम करते थे। जहां वह डेंगू की चपेट में आ गए। डेंगू से ग्रसित होने के बाद बिहार प्रांत के एक निजी चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बक्सर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां भर्ती होने के कुछ घंटे बाद ही उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मंगलवार को देर शाम उनके शव पैतृक गांव भतौरा पहुंचे। युवकों का शव देख पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रवि रंजन ने तत्काल प्रभाव से चार सदस्यीय चिकित्सा टीम को गांव के लिए रवाना कर दिया । टीम संभावित लोगों को ग्रसित होने की जांच के साथ डेंगू के बचाव रोकथाम की जानकारी दे रही है। इस बाबत डॉ रविरंजन ने बताया कि डेंगू से पीड़ित दोनों युवक बिहार में डेंगू से ग्रसित थे और उनकी मौत बिहार में ही हुई है। भदौरा स्वास्थ्य क्षेत्र के किसी भी गांव में डेंगू से पीड़ित होने अथवा उसके लक्षण की कोई शिकायत नहीं मिली है। स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार विभिन्न गांवों पर नजर रखी जा रही है। इससे बचाव और रोकथाम के उपाय लोगों को सुझाय जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed