{"_id":"5bf440a9bdec22697300c77b","slug":"141542733993-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। विकासखंड के रायपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए आयोजित खुली बैठक ग्रामीणों के विरोध के बाद स्थगित कर दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारियों को गांव में ही बंधक बना लिया। पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों को किसी तरह गांव से बाहर निकाला गया।
इलाके के रायपुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन के लिए गांव के लोग अपने-अपने पक्ष के दावेदार के साथ खड़े रहे। विकासखंड से एडीओ पंचायत अपनी पूरी टीम के साथ जैसे ही गांव में पहुंचे, तो गांव में प्राथमिक विद्यालय के अंदर जाने से एक पक्ष ने इंकार कर दिया और अपना विरोध जताने लगा। इस पर पूरी टीम ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद एडीओ पंचायत बैठक स्थगित की घोषणा कर वापस निकलने लगे तो ग्रामीण उनकी जीप के सामने खड़े हो गए और विरोध करने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद विकासखंड की टीम गांव से निकल पाई। इस संबंध में एडीओ पंचायत प्रेम प्रकाश दूबे ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। इसमें गांव के एक पक्ष द्वारा प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश न करने से बैठक का कोरम पूरा नहीं किया जा सका और बैठक स्थगित कर दी गई। जब तक कोटे की दुकान का आंवटन नहीं होगा तब तक गाय घाट के कोटे की दुकान से ग्रामीण खाद्यान्न नहीं ले सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा वाहन को रोके जाने और पुलिस की मौजूदगी में गांव से बाहर निकलने की बात कही। इस मौके पर एडीओ कृषि अंकित कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक सिंह आदि उपस्थित थे।