{"_id":"5bcb690abdec2269bf7d6d1b","slug":"141540057354-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने पम्प कर्मियों को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने पम्प कर्मियों को मारपीट कर घायल किया
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात पेट्रोल भराने आए युवकों ने तेल देने में देर होने पर कर्मचारियों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को पकड़कर थाना ले आई। इस मामले में पीड़ित की तरफ से चार नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
लठ्ठूडीह स्थित पेट्रोल पंप पर रात में 10 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल कुछ बाइक सवार युवक तेल भराने के लिए पहुंचे। तेल भरने में देर होने पर युवक कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उनकी लाठी-डंडा से पिटाई करने लगे। पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन युवकों को पकड़कर थाना ले आई। शनिवार की सुबह घायल कर्मचारी घनश्याम ने मामले की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायल की तहरीर पर चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली गई है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों का बाराचवर स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल मुआयना कराया गया। नशे की हालत में युवकों ने मारपीट किया है। शीघ्र सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।