{"_id":"5b955faf867a557eca09054b","slug":"141536516015-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कार्यप्रणाली में सुधार नहीं तो करेंगे आंदोलन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक एमएएच इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में न बैठने या कम बैठने पर नाराजगी व्यक्त की गई। चेतावनी दी गई कि अगर वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं तो संगठन आंदोलनात्मक रुख अपनाने को विवश होगा। 13 सितंबर को आयोजित धरना को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था दिलाने के लिए संगठन आंदोलित है। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 13 सितंबर को दिन में 11 बजे से सरजू पांडेय पार्क में धरना आयोजित है। अपनी एकजुटता की ताकत का सरकार को एहसास कराना होगा। बैठक के अंत में प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य विवेकानंद गिरी के भतीजे एवं पूर्व मंत्री शिवकुमार सिंह की नतिनी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर दिनेशचंद्र राय, अनिल कुमार राय, तुंगनाथ पांडेय, विजय श्रीवास्तव, गिरीश राय, प्रकाशचंद्र दुबे, राजेश राय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष कुमार पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, ईश्वरदेव यादव, कन्हैया लाल, राकेश मिश्र, झल्लन सिंह, शैलेंद्र यादव, कमलेश प्रजापति, चंद्रिका चौबे, कमल शर्मा, शुभनारायण, आजाद आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष नारायण उपाध्याय तथा संचालन राणाप्रताप सिंह ने की।
उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी संघ की बैठक एमएएच इंटर कॉलेज के सभागार में अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडलीय बैठक को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह, ओंकार लाल, राधेश्याम, मंजेश राय, वारिस खान, रमेश यादव, विशाल कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, बरमेश्वर यादव, लालजी यादव, अनिल कुमार, कैलाशनाथ सिंह सुदामा पासवान, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पराग कुमार श्रीवास्तव, लालजी यादव, राधेश्याम, बंसराज सिंह कुशवाहा आदि रहे। संचालन राकेश कुमार पांडेय ने किया।