फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में रविवार की देर रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात किया। गांव के बाहरी किनारे पर लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति के नीचे बनाए गए कमरे में रखा आंबेडकर युवा संघ का इलेक्ट्रानिक तथा मनोरंजन का समान गायब कर दिया। सोमवार की सुबह आक्रोशित दलित समुदाय के लोगों ने पार्क के पास धरने पर बैठ गए तथा प्रदर्शन करने लगे। सभी लोग आंबेडकर की नई मूर्ति लगवाने तथा पार्क में चहारदीवारी के साथ सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। जानकारी के बाद गाजीपुर सदर तथा कासिमाबाद के उपजिलाधिकारी, कासिमाबाद के क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। अधिकारियों के देर तक समझाने तथा आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए तथा करीब छह घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार कि रात्रि में कोड़री गांव में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा के नीचे बनाए गए कमरे में का ताला तोड़ दिया। इसमें आंबेडकर युवा संघ की ओर से समय- समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का सामान रखा हुआ था। कमरे में रखा इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एक बैट्री, एक इनवर्टर, दो लाउडस्पीकर , दो सांउड , एक माइक्रोफोन, एक तिरपाल, दो भगौना, छह कुर्सी , बाल्टी, ढोलक, झाल, दीवार घड़ी सहित चंदा से इकट्ठा किया करीब एक हजार रुपये ले कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। धीरे- धीरे प्रतिमा के पास सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद दलित समुदाय के लोगों ने अराजक तत्वों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा लगवाने, चहारदीवारी की सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए तथा नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। वहां तनाव का वातावरण बनने लगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। कोई बड़ी घटना न हो इसके मद्देनजर प्रशासन भी एलर्ट हो गया। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाया गया। पुलिस फोर्स के साथ सदर तथा कासिमाबाद के उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जल्दी ही नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। देर तक मशक्कत तथा अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और वे धरना समाप्त किए। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की जानकारी पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed