फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पानी निकासी की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया

पानी निकासी की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया

Sat, 04 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पानी निकासी की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया
जमानिया (गाजीपुर)। पानी निकासी की समस्या को लेकर महली गांव की दर्जनों महिलाओं ने रामनिवास दूबे के नेतृत्व में शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान तत्काल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने गांव में बन रहे नाले को रोक दिया। ग्रामीण रामवती देवी, उदय गुप्ता, लक्ष्मीना देवी, सिंहासन गुप्ता, मोहनगुप्ता, मुन्ना गुप्ता, सुनील शर्मा, मुन्ना साह, भगवान साह, रामरतीदेवी, मुनमुन साह, शारदा देवी, गीता देवी, मनाकी देवी, रिंकूदेवी, लक्ष्मीना देवी, बेचनी देवी सीमा देवी आदि ग्रामीणों ने आज सुबह समाधान दिवस पर कोतवाली पहुंचकर गांव में पानी निकास कि समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के माध्यम से रामनिवास दुबे ने कहा कि गांव के कुछ लोग पानी निकासी की पुरानी नाली को जबरदस्ती मिट्टी डाल कर बंद कर दिया गया है। इसके चलते बरसात और घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली में रुका हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि महली गांव की जलजमाव की दिक्कतों को दूरकराने के लिये विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed