{"_id":"5b649a944f1c1b764d8b64dc","slug":"141533319828-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। न्याय पंचायत मालीचक ग्राम के काफी संख्या में ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिया क्षतिग्रस्त होने से पानी जाम की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ग्रामीणों का कहना था कि यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण के कारण मालीचक गांव के सामने पुलिया काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। इस कारण बरसात एवं घरों से निकला हुआ पानी सड़क की दोनों पटरियों पर जमा हुआ है। इस कारण ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। पानी जमा होने के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। पानी जमा होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर रवि कुमार, अजय कुमार, दीपक राय, विदेशी राम, घनश्याम, त्रिभुवन राम, शिवशंकर राम, रामकेवल, मंगरू, रामअवध राम, सत्यदेव राम, चंदन राम, देवचंद राम, मोतीचंद, शेषनाथ, लल्लन, सुदामा, गुलाब आदि शामिल थे।