फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जाम के चलते कठिन हो रही नगरवासियों की डगर

जाम के चलते कठिन हो रही नगरवासियों की डगर

Sun, 27 May 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जाम के चलते कठिन हो रही नगरवासियों की डगर
सैदपुर(गाजीपुर)। नगर में लगभग डेढ़ महीने से चल रही जाम की समस्या से नगरवासियों की डगर कठिन हो गई है। किसी दौर में सिर्फ नगर की समस्या बनने वाला जाम आज नगर के आसपास के लोगों के लिए भी जी का जंजाल बन गया है। घर से निकलने के पहले लोग ऊपर वाले से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि जाम का मुंह न देखना पड़े। नगर में लगे जाम से बचने के लिए गलियों के साथ ही अन्य मार्गों पर वाहनों के फर्राटा भरने से लोगों को दुर्घटना की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

गंगा पर बने रामकरन सेतु पर चंदौली जिले में सुबह पांच बजे से रात 10 बजे की नो-इंट्री है। सहज यातायात की परिकल्पना के साथ गंगा पर बनाया गया यह पुल वर्तमान समय में सैदपुर के लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। रोज पांच सौ से छह सौ बड़े वाहनों के सामान्य यातायात वाला यह पुल वर्तमान में सैयदराजा-जमानिया मार्ग के निर्माण के कारण रूट डाइवर्जन के चलते विभिन्न मार्गों का छह सौ से सात सौ वाहनों का अतिरिक्त वाहन दबाव झेल रहा है। ऐसे में चंदौली प्रशासन का सुबह पांच बजे से रात 10 बजे का नो-इंट्री का फरमान कोढ़ में खाज बन गया है। गाजीपुर से जमानिया होते हुए चंदौली के सैयदराजा को जाने वाली 56.20 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-97 गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा मार्ग बीते एक माह से निर्माणाधीन है। इसके चलते सामाजिक जीवन को सहज बनाने वाली सड़क और उसके संसाधन उस पर चलते वाहन सैदपुर के लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। नगरवासियों के साथ ही अन्य क्षेत्रों के लोग करीब डेढ़ माह से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इस जाम का झाम एंबुलेंस, स्कूली वाहन के साथ ही राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी भी झेल रहे हैं। सैदपुर के चौकी इंचार्ज का पूरा का पूरा समय जाम हटाने में ही बीत रहा है। सबसे बड़ी समस्य्या मरीजों को ले जा रही एंबुलेेंस की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सैदपुर सत्यम मिश्र ने कहा कि जाम को रोकने के लिए प्रशासन की योजनाएं वाहनों के भारी दबाव के चलते फेल हो जा रही हैं। वाहन चालक नो इंट्री खुलने पर क्रमबद्ध चलने की जगह आगे निकलने की होड़ में वाहनों को आड़े-तिरछा कर दे रहे हैं, जिससे जाम लग जा रहा है। इस बड़ी समस्या से निजात के लिए प्रशासन योजना बना रहा है। जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी। उपजिलाधिकारी जमानिया विनय कुमार ने कहा कि गाजीपुर-सैयदराजा मार्ग पर पूरे जोर-शोर से काम कराया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा और यातायात सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed