{"_id":"5a6e0b914f1c1b77268b6bfa","slug":"141517161361-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर आजमगढ़ ने जीता प्रतियोगिता का खिताब (युवा पेज)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर आजमगढ़ ने जीता प्रतियोगिता का खिताब (युवा पेज)
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। रेशमी देवी फ्री शील्ड वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर मुबारकपुर आजमगढ़ एवं कंसो बलिया के बीच खेला गया। दिलचस्प मुकाबले में आजमगढ़ ने जीत हासिल करते हुए प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में मुबारकपुर आजमगढ़ ने रेंगा शाहबाजपुर को 15-6 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कंसो बलिया ने शाहपुर को 15-13 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खेले गए फाइनल में पहले सेट में मुबारकपुर आजमगढ ने कंसो बलिया को 15-11, दूसरे सेट में कंसो बलिया ने मुबारकपुर आजमगढ़ को 12-15 तथा तीसरे सेट में मुबारकपुर आजमगढ़ ने कंसो बलिया को 15-10 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार तथा ट्राफी मुख्य अतिथि बसगीत राम ने दी। प्रतियोगिता में मुबारकपुर आजमगढ़ के कप्तान राहुल सिंह तथा कंसो बलिया के कप्तान मोहम्मद अनवर का खेल काफी सराहनीय रहा। रेफरी चंद्रभान एवं प्रकाश तथा स्कोरर राहुल सिंह और शिवबचन राम के साथ लाइनमैन गोविंद एवं प्रेम सिंह रहे। प्रतियोगिता में शिवकुमार यादव, रामभुवन सिंह, सुरेंद्र यादव, संजय कुमार, जयराम आदि का सहयोग रहा। अंत में आयोजक सुरेंद्र राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।