फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धूप से राहत, लेकिन कोहरे कहर जारी, रेंगते रहे वाहन

धूप से राहत, लेकिन कोहरे कहर जारी, रेंगते रहे वाहन

Mon, 22 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
धूप से राहत, लेकिन कोहरे कहर जारी, रेंगते रहे वाहन
गाजीपुर।
विज्ञापन

रविवार को भोर से धुंध की शुरुआत हुई लेकिन जैसे-जैैसे दिन चढ़ा धुंध कम होती गई। पूर्वाह्न 11 बजे धूप निकली। खिली धूप के कारण शहर की रौनक लौटी और लोगों ने ठंड से राहत पाई। छुट्टी का दिन होने की वजह से शहर के विभिन्न पार्कों में चहलकदमी बढ़ गई। आमघाट स्थित गांधी पार्क, नेहरू स्टेडियम, लंका मैदान आदि में पूरे दिन बच्चे जहां खेलते रहे, वहीं बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए। खासकर बच्चों में छुट्टी की खुशी काफी दिन बाद देखने को मिली। शाम होते ही लोग ठंड से अपने आप को बचाने में जुट गए।
रविवार को भोर में ही धुंध से जनजीवन प्रभावित रहा। शहर की सभी सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। छोटे और बड़े वाहन जहां-तहां खड़े रहे। धुंध के कारण वाहन चालकों को भी लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। सुबह ठंड के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। ठंड के कारण लोगों को आग जलाकर हाथ भी सेंकते देखा गया। धुंध के बाद खिली धूप लोगों के लिए संजीवनी का काम की। तापमान धीरे-धीरे ऊपर की तरफ चढ़ता जा रहा है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत रही, जबकि गति की मात्रा पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। महिला-पुरुष से लेकर बच्चे और बुजुर्ग तक धूप निकलने से राहत महसूस करते रहे। चिकित्सकों ने इस बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



ठंड लगने से युवक की मौत
सुहवल। बहन के घर खिचड़ी लेकर गए भाई की रविवार को ठंड लगने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी जुठू शर्मा (34) घर से शनिवार को साइकल से मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजीपुुर गांव स्थित अपने बहन के ससुराल पहुंचे। देर शाम अचानक उसके पेट में दर्द और शरीर में कंपकंपी होने के साथ ही उल्टी दस्त होने लगा। युवक की हालत गंभीर होता देख बहन के ससुराल वालों ने उसे इलाज के निजी इलाज चिकित्सक के यहां ले गए। यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed