{"_id":"5a37fb804f1c1bfc0f8b48db","slug":"141513618304-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही लगातार दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही लगातार दबिश
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधौंना बाजार स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरी और अंग्रेजी शराब के सेल्समैन को गोली मारने के मामले में पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर घायल सेल्समैन का इलाज वाराणसी में चल रहा है। पुलिस को अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।
इलाके के इशोपुर निवासी कमलेश यादव की सिधौंना बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। रोज की तरह वह बीते शनिवार की देर शाम दुकान बंदकर चले गए। जबकि दुकान में परिवार को तीन लोग सोए थे। देर रात चोरों ने दुकान के कैश काउंटर से 62 हजार 800 रुपये नगदी सहित दो मोबाइल चुरा लिए। इसी बीच चोर पास स्थित आजमगढ़ मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर सामानों को निकालने लगे। खट-पट की आवाज सुनकर बगल की अंग्रेजी शराब में सोए सदर कोतवाली क्षेत्र के लंका निवासी सेल्समैन अरुण गुप्ता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चोरों ने दुकान का शटर चाड़कर गोली चाला दी थी। इससे सेल्समैन घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ करने का निर्देश दिया था। इस संबंध में सैदपुर सीओ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।