फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
बहादुरगंज। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव में शरारती तत्वों से निपटने तथा किसी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शनिवार को संयुक्त रुप से नगर के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियों को समय रहते पूरा करने का मातहतों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले के आठ नगरीय निकायों के लिए पहले चरण में 22 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदन एवं अति संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात होगी। वीडियोग्राफी के साथ ऐसी व्यवस्था रहेगी कि चुनाव आयोग वहां की गतिविधियों को खुद देखेगा। जैसी जरूरत महसूस करेगा उसके अनुसार दिशा-निर्देश जारी करेगा। कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अवश्य कार्रवाई की जाए। सही व्यक्ति को परेशान न किया जाए। छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। अब तक 540 लोगों का चालान और 280 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। मदरसा मसाकीन एवं मदरसा समसिया रजाउल उलूम मतदान केंद्रों पर आयोग की नजर रहेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन, पुलिस चौकी प्रभारी उमेशचंद विश्वकर्मा, नगर पंचायत लिपिक इकबाल खान, शिवजी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed