{"_id":"598b56834f1c1b912d8b485b","slug":"141502303875-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन, नीम, पीपल, अमरूद और कदंब के 400 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागौन, नीम, पीपल, अमरूद और कदंब के 400 पौधे लगाए
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में ‘वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शेषनाथ पांडेय की स्मृति में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर तथा माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर 45 सागौन, 10 नीम, 5 पीपल, 10 अमरुद तथा 10 कदम्ब के पौधे सहित करीब 400 पौधों को रोपित कर उसे बचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ चंद्रविजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दूबे कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं। इससे पहले अतिथियों का स्वागत संचालन कर रहे राहुल अग्रवाल ने बैज लगाकर किया। क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद ने अतिथियों तथा क्लब के सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने कार्यक्रम अध्यक्ष अभय कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सचिव सिद्धार्थ मालवीय, पर्यावरण प्रेमी प्रवीण तिवारी, परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार पांडेय, डा. जितेंद्र कुमार, मनोज दूबे, दीपेंद्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिंद, ब्रजेश श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्र, राजेंद्र प्रताप तिवारी आदि उपस्थित थे।