फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तार-खंभा टूटने से तीसरे दिन भी गुल रही कई गांव की बती

तार-खंभा टूटने से तीसरे दिन भी गुल रही कई गांव की बती

Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
तार-खंभा टूटने से तीसरे दिन भी गुल रही कई गांव की बती
गाजीपुर। बीते दिनों आई आंधी-बारिश की वजह से शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हो गई थी। शहर में जगह-जगह हुए फाल्ट और गिरे तार-खंभों को दुरुस्त कर घंटों बाद आपूर्ति तो सुचारु दी गई। लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे तार और खंभों को दुरुस्त न होने से तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप रही है। इसकी वजह से भीषण गर्मी में लोग परेशान होकर बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। इस दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह फाल्ट होने और खंभा-तार गिरने से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। तार-खंभों को दुरुस्त कर जहां शहर के अधिकांश क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति आधी रात के बाद शुरू हो गई, वहीं कई इलाकों की दूसरे दिन बुधवार की शाम आपूर्ति शुरू हुई। कई ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरे दिन भी लोगों को बिजली का दर्शन नहीं हो सका। इसकी वजह से भीषण गर्मी में लोग पसीना पोंछते हुए लोग बिजली का इंतजार करते रहे। खंभा-तार टूटने से नगर के प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित तुलसीपुर की आपूर्ति तीसरे दिन भी बंद रही। इस संबंध में जेई अविनाश कुमार ने बताया कि खंभा लगाने काम चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। जमानिया संवाददाता के अनुसार मंगलवार की शाम आई आंधी की वजह से तार और खंभा टूटने से मलसा और बेटाबर फीडर आपूर्ति ठप थी। वैकल्पिक व्यवस्था से इन दोनों फीडरों की आपूर्ति बुधवार की देर रात बहाल कर दी गई। लेकिन तार-खंभा टूटने से दाउदपुर और धुस्सा की बिजली आपूर्ति तीसरे दिन गुरुवार को भी चालू नहीं हो सकी। इससे सैकड़ों घरों से लोग परेशान रहे। इस संबंध में जेई तपश कुमार ने बताया कि तार-खंभा उपलब्ध होने के बाद उसे लगाकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed