{"_id":"594c04264f1c1bea208b464b","slug":"141498154022-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक आश्रित कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक आश्रित कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गुुरुवार को प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा को सौंपा। मांगपत्र में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जो स्नातक-परास्नातक है, उन्हें पहले की तरह सेवारत प्रशिक्षण दिलाते हुए टीईटी में बैठने का अवसर प्रदान करने की मांग की। साथ ही टीईटी उत्तीर्ण कर लेने के बाद सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने को कहा।
इसके साथ हबी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जो इंटरमीडिएट की योग्यता रखते है, उन्हें टंकण-कंप्यूटर का प्रशिक्षण ज्ञान प्राप्त करने के बाद विद्यालय स्तर, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर समायोजित किया जाए। मांगपत्र सौंपने के समय जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, सचिव नितेश सिंह, कोषाध्यक्ष मो. शमीम, मीडिया प्रभारी आनंद राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।