फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   14 roadways buses returned from election duty

रोडवेज की 14 बसें चुनाव ड्यूटी से वापस लौटीं

Sat, 05 Mar 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
14 roadways buses returned from election duty
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के लिए अधिगहित की गई राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो की बसों के वापस लौटने का क्रम जारी है। चौदह और बसें विभिन्न चरणों का मतदान संपन्न कराकर वापस लौट आई हैं। इन बसों के आने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा का चुनाव सात चरणों में कराया जा रहा है। इस चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों को लाने एवं ले जाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों की तरह यहां से भी बसों का अधिगृहण किया गया था। स्थानीय डिपो की 49 बसें विभिन्न चरणों के चुनाव के लिए अलग-अलग तिथियों पर भेजी गई थीं। दस जनवरी को छह, 12 को एक, 18 को दो, 30 जनवरी को चार तथा बीते पांच फरवरी को शेष बस चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई थी। छह चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद इन बसों के चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने का क्रम शुरू हो गया है। पिछले दिनों डिपो की 22 बसें चुनाव ड्यूटी से वापस आने के बाद हाल ही में 14 और बसें वापस आ गई हैं। शेष 13 बसों के भी अगले कुछ दिनों में यहां आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed