फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   14 huts destroyed in the fire in the settlement

बस्ती में लगी आग में 14 झोपड़ियां जलकर नष्ट

Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
14 huts destroyed in the fire in the settlement
सुहवल। क्षेत्र के रमवल गांव के जमालनगर बस्ती में मंगलवार को आग लग गई, जिसमें 14 झोपड़ियां राख हो गईं। दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए जबकि दस मुर्गियां जल गईं। गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान ने अग्नि पीड़ितों को तिरपाल और राशन उपलब्ध कराया। लेखपाल ने क्षति आंकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

बस्ती निवासी सुमेशर प्रजापति में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब- तक ग्रामीण आग पर काबू पाते विजयी पासवान, सुनील पासवान, शकील साई, नरेश प्रजापति, दुईज प्रजापति, राजेश प्रजापति, सरोज पासवान, मालती देवी, रमेश पासवान की एक- एक झोपड़ी और शकील की दो झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की घटना में शकील के झोपड़ी में बंधे दो जानवर गंभीर रूप झुलस गए। वहीं दस मुर्गियां आग में झुलसकर मर गई। वहीं झोपड़ियों में रख घर गृहस्थी का सामान, जानवरों का चारा, कई कुंतल खाद्यान्न, कपड़ा, नगदी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर लोगों ने निजी पंपसेट के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाया। इधरग्राम प्रधानपति जलालुद्दीन खां और लेखपाल बृजकिशोर ने पीड़ितों का हाल जानने के साथ हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। वहीं ग्राम प्रधान रूबी खां ने सभी पीड़ितों को हर संम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। इस संबंध में जमानिया तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि सभी अग्निकांड पीड़ितों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed