{"_id":"5c9a70b4bdec22147057a763","slug":"131553625268-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी टंकियों से जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी टंकियों से जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनपदवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए स्थापित पानी टंकियों में से कई जर्जर हो चुकी हैं, तो कुछ शो पीस बन कर रह गई हैं। तकनीकी खराबी के कारण कुछ पानी टंकियों से महीनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। आलम यह है कि मजबूरी में लोगों को हैंडपंप से पानी भर कर दिनचर्या की शुरुआत करनी पड़ रही है। गर्मी के आते ही नगर, गांव और कस्बों में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। पानी टंकी से जलापूर्ति न होने पर लोग बोतल बंद पानी खरीद कर किसी तरह प्यास बुझा रहे हैं। नंदगंज, दुबिहां में पानी टंकी शो पीस बनी हुई है।
नंदगंज संवाददाता के मुताबिक स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगी पानी टंकी वर्षों से खराब पड़ी है। इस पानी टंकी के क्षतिग्रस्त होने से स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त कर्मचारियों को और अस्पताल में आने वाले मरीजों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां अस्पताल परिसर में दो इंडिया मार्का का हैंडपंप और एक पानी की टंकी लगी है। जिससे आने वाले मरीजों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सके, लेकिन उसमें से एक हैंडपंप दो वर्षों से खराब पड़ा है। यहां सालों से पानी की टंकी भी खराब है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक ही हैंडपंप से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है, जबकि खराब पड़े हैंडपंप की रिबोरिंग अस्पताल कर्मियों के द्वारा कराया गया। फिर भी हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। इस बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा है कि खराब पड़ी टंकी की जगह नयी टंकी दो माह से लगाई जाएगी।
कासिमाबाद संवाददाता के मुताबिक स्थानीय जल निगम का ट्यूबवेल नंबर एक का सबमर्सिबल एक माह से जलने के कारण पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। पिछले एक माह से सबमर्सिबल पंप जलने से कई इलाकों में आपूर्ति नहीं हो रही है। वर्तमान में सुकहा, सोनबरसा, विशुनपुर, धरवारकला, बड़ागांव, मिर्जापुर, मेख, शेखनपुर सहित दर्जनों गांवों में इससे पानी की आपूर्ति की जाती थी। सबमर्सिबल पंप जलने के कारण एक ट्यूबवेल के सहारे पानी आपूर्ति की जा रही है, जो कुछ ही गांवों तक सीमित है। यह पानी टंकी अस्सी के दशक में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित हुई थी। सुकहां निवासी विंध्याचल चौरसिया, सोनबरसा के जावेद अहमद, लल्लन चौहान, मिर्जापुर के मनीष सिंह ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। इस संबंध में सहायक अभियंता जल निगम जितेंद्र सिंह ने बताया कि सबमर्सिबल पंप के मरम्मत का कार्य चल रहा है। शीघ्र पंप चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
दुबिहाँ संवाददाता के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असावर में बर्षों पहले लगी पानी टंकी बेमतलब साबित हो रही है। 2008 में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। उसी समय लाखों रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। उस समय सबमर्सिबल मोटर भी लगाया गया, लेकिन आज तक उसमें पानी नहीं भरा गया है। जिससे कर्मचारियों सहित मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।