{"_id":"5c212327bdec22570c2f1914","slug":"131545675559-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र सैनिकों को दिया गया फायरिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र सैनिकों को दिया गया फायरिंग का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर 21 दिसंबर से 92 यूपी बटालियन एनसीसी गाजीपुर के कमाडिंग आफिसर कर्नल ओपी राय के नेतृत्व में कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सोमवार को विभिन्न कॉलेजों से आए कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कैंप में सोमवार को विभिन्न कॉलेजों के छात्र सैनिकों ने फायरिंग की। जिसमें पीजी कॉलेज की लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पीजी कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर डॉ. डीआर सिंह ने रेंज ड्रिल के विषय में कैडेटों को बताया कि फायरिंग के समय अनुशासन बनाए रखने के लिए रेंज ड्रिल फायरिंग के दौरान रेंज पर सुरक्षा एवं अनुशासन दोनों आवश्यक है। फायरिंग करने वाले कैडेट्स और कोचों को बताया कि फायरिंग प्वाइंट पर फायरिंग शुरू होने से पहले बिगुल बजाया जाए, जिससे फायरिंग की जानकारी आम लोगों को हो जाए तथा जब-तक हथियार से सभी गोली समाप्त न हो जाए, किसी को भी हथियार के पास नहीं जाना चाहिए। सभी कैडेटों को रेंज कार्य विधि का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके साथ ही रेंज पर सुरक्षात्मक उपाय होने चाहिए। रेंज के सबसे ऊंचे स्थान पर लाल झंडा लगाए तथा दांए-बांए, पीछे भी लाल झंडा अवश्य लगाएं। जिससे रेंज पर सुरक्षा बनी रहे। शिविर को सफल बनाने में क्वाटर मास्टर विपिन सिंह, हवलदार मेजर धर्मेंद्र, रामवीर, अनिल, वीवी गुरूंग, श्याम गुरूंग, कैडेट सत्येंद्र यादव, कुंदन भारद्वाज, अबरार, सुदामा यादव, बाबू भारद्वाज, राकेश यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा। पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर 21 से 30 दिसंबर तक कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें कैडेटों को ड्रिल एवं कमांड्स, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, क्षेत्र एवं युद्ध कौशल, क्षेत्र अभियांत्रिकी शूटिंग प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय एकता एवं नेतृत्व व्यक्तित्व विकास की शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है।