फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाजीपुर में आज आएंगे योगी

गाजीपुर में आज आएंगे योगी

Fri, 21 Dec 2018 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में आज आएंगे योगी

विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 22 दिसंबर को लगभग 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां अधिकारियों और जनप्रधिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पीएम के जनसभा स्थल आरटीआई मैदान और हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। वहां से विकास भवन में पहुंच कर अधिकारियों के साथ विकास संबंधित योजनाओं कीे समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएम सहजानंद महाविद्यालय में रोजगार मेले का शुभारंभ कर जनपद के युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाएंगे। यहां से गाजीपुर पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक राजेश्वर सिंह के आवास पर कुछ समय गुजारने के बाद कासिमाबाद क्षेत्र के महमूदपुर गांव पहुंच कर वहाँ चल रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही वहां स्थित सभागार में एक्सप्रेस-वे से संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक लेंगे। योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर आरटीआई मैदान, पुलिस लाइन, विकास भवन से लेकर कासिमाबाद और शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कदम-कदम पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गैर जनपद से भी पुलिस अफसरों की ड्यूूटी लगाई गई है। आला अफसरों ने शुक्रवार को उन सभी स्थानों का जायजा लिया, जहां-जहां मुख्यमंत्री आएंगे। जिलाधिकारी के बालाजी तथा पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने खुफिया विभाग को प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने को कहा है। योगी आदित्यनाथ जनपद में करीब चार घंटे तक रहेंगे। सीएम का उड़नखटोला शनिवार को 10.40 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। पुलिस लाइन में बैठक, पीएम के कार्यक्रम स्थल के बाद 1.00 बजे विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेंगे। करीब दो बजे विकास भवन से निकल कर महुआबाग में वरिष्ठ समाजसेवी तथा पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर सिंह के आवास पर भोजन करने के बाद पुलिस लाइन चले जाएंगे। वहां से 2.40 बजे वह कासिमाबाद के महमूदपुर गांव पहुंचेंगे। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद वहां बनाए गए हैलीपेड से करीब 3.40 बजे लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।
.....
शहर के कायाकल्प में जुटे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन से नगरवासी काफी खुुश हैं। सीएम के जिले में आगमन के कारण रातों-रात बहुत कुछ बदल गया है। गुरुवार की देर रात जैसे ही सीएम को प्रोटोकाल आया सभी को इस बात का यकीन हो गया कि मुख्यमंत्री का आना तय है। इसके बाद विकास भवन के दर्जन भर कार्यालय, पुलिस लाइन सहित नगर में कई स्थानों का कायाकल्प कुछ घंटों में कर दिया गया। आला अधिकारियों से लेकर छोटे-बड़े कर्मचारी तक हरकत में रहे। आलम यह था कि पुलिस लाइन, आरटीआई मैदान तथा विकास भवन पर कर्मचारियों तथा अधिकारियों का जमघट लगा हुआ था। भवनों के रंग-रोगन का कार्य बुधवार से शुरू होकर शुक्रवार को देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार को देर शाम सभी स्थानों व भवनों को चमकाया गया, जहां तक सीएम की नजर पहुंचने वाली थी। विकास भवन परिसर की साफ-सफाई और पेड़ पौधे लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी था। इतना ही नहीं महुआबाग समेत सहजानंद महाविद्यालय से होकर गुजरने वाली सड़कों को रातों रात बना दिया गया है। जिन सड़कों से सीएम को गुजरना है वहां किनारे की दुकानों को कुछ दिन के लिए हटा दिया गया है।
विज्ञापन



रातों-रात तैयार हो गई आरटीआई मैदान तक की सड़क
गाजीपुर। खजूरिया चौराहे से लेकर आरटीआई मैदान तक जाने वाली सड़क को रातों रात बना दिया गया। सुबह तक इसका निर्माण कार्य आधुनिक मशीनों से चल रहा था। सड़कों पर फैले पेड़ तथा उनकी शाखाओं को काटा जा रहा था। मैदान मेें बने मंच, वहां तक के रास्तें की साफ -सफाई की जा रही थी। इसी मंच पर 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना है। पूरे मैदान की बैरिकेडिंग की जा रही है। बड़े से मैदान के चारों तरफ बांस बल्ली रखी गई है। वाटरप्रूफ भव्य एसी मंच बनाया जाना है। सीएम यहां हो रही तैयारी तथा सुरक्षा का जायजा लेंगे। विकास भवन में सीएम शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके मद्देनजर पूरे भवन का कायाकल्प किया जा रहा है। मजदूर जहां अंदर बाहर से रंगरोगन कर रहे हैं, वहीं परिसर में लगे आनावश्यक बोर्ड, होर्डिंग्स को हटा कर नए होर्डिग्स टांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चप्पे-चप्पे पर होगी निगाहबानी
गाजीपुर। सीएम की सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए इसके लिए शहर के चप्पे- चप्पे पर निगाहबानी होगी। आरटीआई मैदान, विकास भवन, महुआबाग आदि सभी स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तथा पीएसी तैनात रहेगी। जनपद के अलावा आस-पास के जिलों से भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़क मार्ग पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कासिमाबाद में भी पुलिस फोर्स भजा गया है। सीएम के काफिले के लिए एंबुलेंस, जैमर वाहन आदि तैयार कर लिया गया। सीएम के साथ डीएम, एसपी के अलावा कई पुलिसकर्मी अपने वाहनों में चलेंगे।


रोजगार मेला के लिए सहजानंद तैयार
गाजीपुर। बेरोजगारों के नियोजन के लिए शनिवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रोगजार मेला के लिए स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्यापक स्तर पर तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को देर शाम तक इसे अंतिम रूप दिया जाता रहा। मैदान में बड़ा सा टेंट लगा दिया गया है। इसके चारों ओर विभिन्न कंपनियों के स्टाल बनाए जा रहे हैं। मैदान के बीच में एक बड़ा सा टेंट बनाया गया है। उसमें बनाए गए मंच पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। टेंट के चारों ओर स्टाल बनाए गए है जिसमें विभिन्न कंपनियों के लोग आवेदकों से इंटरव्यू करेंगे। महिला तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग कुल दस पंजीकरण स्टाल बनाए गए है। साढ़े नौ बजे से बेरोजगारों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम की ओर से किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed