फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है शिक्षक

समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है शिक्षक

Sat, 24 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है शिक्षक
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है। किसी भी देश या समाज के निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। हमारे अंदर जो सतगुण हैं वह हमारे गुरुजनों का योगदान है और जो दुर्गुण वह हमारी स्वयं की देन है। यह बातें उन्होंने नगर के एक पैलेस में आयोजित ‘शिक्षक संवाद समारोह’ में शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए कही।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षक समाज का आइना है जो समाज में रहने वाले लोगों को सामाजिक, व्यवहारिक और सांस्कृतिक परिवेश से परिचित कराता है। वर्तमान समय में शिक्षण व्यवस्था काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। इसके सफल क्रियान्वयन में हमारे शिक्षक समाज की महती भूमिका है। संवाद कार्यक्रम की चर्चा करते कहा कि यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है। कुछ दिनों पहले जिले के कुछ विद्वत जन के साथ चर्चा में यह विषय आया था कि गाजीपुर की शिक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत और आधुनिक करने के लिए क्या बदलाव किया जा सकता है। इसमें आप सभी के सुझावों को जानने के लिए इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए गए कार्यों का जिक्र करते कहा कि गाजीपुर में गरीब और पिछड़े तबके के बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने जाते हैं। उनको आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों का आधुनिकीरण किया जा रहा है। उन विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय के रूप में स्थापित किया जा रहा है। दिसंबर माह तक ऐसे सौ विद्यालयों का आधुनिकीकरण कर उन्हें बच्चों को अच्छी शिक्षा पाने के लिए सौंप दिया जाएगा। कहा कि जिले में नोकिया, एरिक्सन, बीएसएनएल, आईआरसीटीसी जैसी विश्वस्तरीय कंपनियां स्किल डेवलपमेंट सेंटर चला रही हैं। जिले के कई बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सेनेटरी नैपकिन और उसको नष्ट करने वाली मशीन लगा दी गई है। जोनल ट्रेनिंग सेंटर, मेमू शेड वर्कशॉप, इलेक्ट्रिक लोकोशेड के कारखाना जिले में स्थापित हुए। वाराणसी से बलिया और औड़िहार से जौनपुर रेलमार्ग का विद्युतीकरण और दोहरीकरण का कार्य पूर्णता की ओर है। देश की पहली वैगन टॉवर मेंटिनेंस वर्कशॉप दुल्लहपुर में बनेगा। कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 29 जो वाराणसी से गोरखपुर को जोड़ता है का कार्य अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग 97 गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा की चार लेन की सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। इलाहाबाद से हल्दिया तक जलमार्ग द्वारा यातायात व्यवस्था की गई है। इसका एक स्टापेज जिले के जल्लापुर में है। हवाई सेवा के बाबत कहा कि आने वाले 30 नवंबर को नागरिक विमानन मंत्रालय के लोग सर्वेक्षण करने गाजीपुर आ रहे हैं। हमारे यहां अंतराष्ट्रीय स्तर के विमानों के लिए जगह नहीं है, इसलिए गाजीपुर से दिल्ली और लखनऊ के लिए हवाई सेवा जल्द ही शुरू होगी। एक शिक्षक के सवाल के बाबत कहा कि जिले में फूड प्रोसेसिंग मिल बनेगी, जो चीनी मिल से चार गुनी बड़ी होगी जिसकी घोषणा जल्द होगी। उन्होंने कहा कि जिले में बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास भी जल्द होगा। कार्यक्रम में जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति हरिकेश सिंह, प्रो. केएन सिंह, रीवा विश्विद्यालय के उप कुलपति प्रो. केदारनाथ सिंह, माधव कृष्ण, अनंत सिंह, रामानुज सिंह, विनय कुमार दुबे, खालिद आमिर, सौरभ पांडेय, जियारत हुसैन, जयराम राम, जितेंद्र यादव, रामबदन सिंह, ओंकारनाथ राय, अजय यादव, दिनेशचंद्र राय, सिस्टर एल्फोंसा और आनंद राय ने सुझाव रखे। कार्यक्रम में विजयशंकर राय, व्यासमुनि राय, नरेंद्र सिंह, कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, संजीव गुप्ता, सिद्धार्थ रॉय, शिवम राय, शशांक, कार्तिक गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्ता डॉ. युधिष्ठिर तिवारी और संचालन प्रवक्ता श्रीकांत राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed