{"_id":"5bdb3d1cbdec226930330535","slug":"131541094684-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट आफरों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट आफरों की धूम
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। इस समय चल रहे फेस्टिव सीजन के कारण बाजार में डिस्काउंट तथा विभिन्न आफरों की धूम मची हुई है। कंपनियां अपने-अपने हिसाब से ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट दे रही हैं तो कुछ आइटमों की खरीद पर मुफ्त उपहार देने की भी योजना चलाई जा रही है। वाहनों की एडवांस बुकिंग भी होने लगी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन, बीमा तथा सर्विसिंग में छूट दी जा रही है। इसको लेकर टू, थ्री तथा फोर व्हीलर व्हीकल के शोरूम, शहर के शॉपिंग मॉल आदि में खरीददार दिखाई देने लगे हैं।
शहर में छोटे बड़े कई शापिंग माल हैं जहां देर शाम तक खरीददारों की भीड़ हो रही है। सबसे अधिक खरीददारी कपड़ों की देखने को मिल रही है। इस मौके का फायदा उठाते हुए कहीं एक की खरीद पर एक मुफ्त का आफर दिया जा रहा है तो कहीं दो हजार तक की खरीद पर पांच सौ तक का सामान मुफ्त देने की योजना चलाई जा रही है। इसी प्रकार किराने के भी कुछ सामानों के निश्चित वजन की खरीददारी पर भी मुफ्त की स्कीम दी जा रही है। इसी तरह कुछ शापिंग माल की ओर से खरीद पर प्वाइंटस दिए जा रहे हैं। एक निश्चित प्वाइंट हो जाने के बाद ग्राहकों को सामान मुफ्त में दिया जाएगा। क्राकरी, सजावटी, चीनी, दाल, पैकेट बंद आदि सामानों पर भी छूट की स्कीमें चलाई जा रही हैं। धनतेरस पर्व पर वाहनों की खरीद को शुभ माना जाता है। इसके लिए दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के शो-रूम पर बुकिंग चालू है। विभिन्न दो एवं चार पहिया वाहनों के शोरूम पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए अलग-अलग टेबल लगाकर वाहनों की बुकिंग की जा रही है। वाहन कंपनियों की ओर से भी अधिक समय तक वारंटी, फ्री सर्विसिंग, रजिस्ट्रेशन तथा बीमा में छूट आदि की स्कीम चलाई जा रही है। महिंद्रा कंपनी में कार्यरत फील्ड अफसर संजय कुमार ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी सभी ग्राहकों को निर्धारित समय तक वाहन उपलब्ध करा दें।