फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सरकार के खिलाफ आस्तीन चढ़ाई, गरजे राजनीतिक दल

सरकार के खिलाफ आस्तीन चढ़ाई, गरजे राजनीतिक दल

Tue, 11 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ आस्तीन चढ़ाई, गरजे राजनीतिक दल
गाजीपुर। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गैर भाजपा दलों की त्योरी चढ़ गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में जुलूस निकाला गया। जगह-जगह प्रदर्शन और सड़क जाम किया गया। भदौरा बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। दोपहर बाद कांग्रेस, सपा, भाकपा सहित अन्य दलों ने सभा की। जिसमें आयोजित कार्यक्रम में नेता, कार्यकर्ता और आम जनता ने विरोध का बिगुल फूंका। इन दलों के नेताओं ने भाजपा की सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। कहा कि कालाधन, भ्रष्टाचार, नौजवानों को रोजगार देने तथा अच्छे दिन लाने का वादा जुमला ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते मूल्य के विरोध में आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापस लो, लिखी तख्ती हाथों में लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया। विभिन्न रास्तों से होता हुआ यह जुलूस सरजू पांडेय पार्क में सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता आजिज है। भारत बंद में कांग्रेस के साथ अन्य 22 पार्टियों का समर्थन ही बंद की सफलता का प्रतीक है। जनता केंद्र सरकार से पूरी तरह से पीड़ित हो गई है। वर्ष 2019 में कांग्रेस सत्ता में वापस आ रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अहमद जमाल जैदी, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, परवेज अहमद खां, राजीव कुमार सिंह, अजय सिंह, मिलिंद्र सिंह,बटुकनारायण मिश्र, मु. राशिद, समीउल्ला खां, सेराजुल हसन, राजेश श्रीवास्तव, मुश्ताक खां, लालसाहब यादव, जावेद अहमद खां, आशुतोष गुप्ता, शाहनवाज खां, हामिद सिद्दीकी, शेर मुहम्मद खां, सलीम खां, शबीउल हसन आदि शामिल रहे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद के नेतृत्व में भारत बंद के समर्थन में टाउन हाल से जुलूस निकाला गया। दुकानदारों से बंद करने की अपील करते हुए जुलूस महुआबाग तिराहे पर आकर समाप्त हुआ। इस अवसर हुई सभा में शफीक अहमद ने कहा कि देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। भारत के इतिहास में रुपये का अवमूल्यन इतना अधिक कभी नहीं हुआ। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। नौजवान रोजी-रोटी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इस मौके पर प्रदेश कमेटी के सचिव राजीव उपाध्याय, डा.तौफीक अहमद, ऊषा चतुर्वेदी, जफर सादिक सिद्दीकी, गौतम मिश्र, रईस अहमद,हिमांशु साहू, जावेद जहीर खां, फैसल कमाल सिद्दीकी, शेर खान, सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed