फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चुनाव को लेकर चल रही अफवाह समाप्त

चुनाव को लेकर चल रही अफवाह समाप्त

Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर चल रही अफवाह समाप्त
कासिमाबाद(गाजीपुर)। कासिमाबाद ब्लाक प्रमुख उपचुनाव की अधिसूचना जिलाधिकारी द्वारा शनिवार की देर रात जारी करने के साथ ही चुनाव को लेकर चल रही अफवाह समाप्त हो गई। खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिलाधिकारी की अधिसूचना के अनुसार कासिमाबाद ब्लाक प्रमुख पद के उपचुनाव की प्रक्रिया 13 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगी। इसमें 13 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच तीन बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। 14 सितंबर को उम्मीदवार 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। मतदान की स्थिति में मतदान 15 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन तीन बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। मालूम हो कि उप निर्वाचन 2018 प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अधिसूचना जारी होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा इस बात की हो गई थी कि कासिमाबाद ब्लाक प्रमुख का उपचुनाव उच्च न्यायालय में याचिका होने के कारण नहीं कराया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के बाद भ्रम की स्थिति समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed