{"_id":"5b65e58f4f1c1bac7d8b6595","slug":"131533404559-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर (गाजीपुर)। ईशोपुर गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर पंद्रह दिनों से जला हुआ है। इसकी वजह से करीब 100 घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली के अभाव में लोगों को जहां तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलने को लेकर लोगों का गुस्सा कभी भी सड़क पर दिख सकता है।
इशोपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले जल गया। इससे करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा गांव रात को अंधेरे में डूब जा रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है, वह भी चार्ज न होने से बेकाम के साबित हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर को न बदलने जाने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर के तत्काल बाद विभाग को इसकी सूचना दी गई। बावजूद इसके आज तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। बिजली के अभाव में चैन की नींद सोना दुश्वार हो गया है। मार्ग पर अंधेरा की वजह से कांवरियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय जेई से पूछे जाने पर बताया कि स्टीमेट बनाकर एक सप्ताह पूर्व भेजा गया है। बावजूद इसके आज तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। लोगों जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की गुहार लगाई। चेतावनी दिया कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे।