फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुछ विद्यालयों पर देर से बंटे पेपर और कापी

कुछ विद्यालयों पर देर से बंटे पेपर और कापी

Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुछ विद्यालयों पर देर से बंटे पेपर और कापी
गाजीपुर। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के दौरान कई विद्यालयों पर बदइंतजामी देखने को मिली। अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से बीआरसी समन्वयकों को मौके पर भेजा गया। समन्वयकों ने अपने-अपने ब्लाक के दस-दस विद्यालयों की परीक्षा का निरीक्षण करके इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक स्तर पर सुबह पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला-संगीत, प्रयोगात्मक की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कई विद्यालयों पर बच्चों के बैठने की व्यवस्था लचर थी। बच्चे बातें करते मिले। कुछ एक-दूसरे की नकल करते मिले। निरीक्षण के लिए बीआरसी समन्वयकों के नेतृत्व में गठित टीमों ने दोनों पालियों में गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मिली खामियों को लेकर उन्होंने प्रधानाध्यापकों को हिदायत दी। कुछ विद्यालयों पर पेपर और कापी देर से बांटे गए। कुछ विद्यालयों पर बच्चे अव्यवस्थित ढंग से बैठे मिले। समन्वयकों ने कक्ष निरीक्षक को कड़ी चेतावनी दी। सोमवार को प्राथमिक की पहली पाली में गणित एवं दूसरी पाली में संस्कृत तथा उच्च प्राथमिक के बच्चों की पहली पाली में गणित एवं दूसरी पाली में खेलकूद की परीक्षा होगी। 24 मार्च को परीक्षा संपन्न होने के बाद 25 से कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। 31 मार्च को बच्चों को समारोह पूर्वक प्रगति पत्र का वितरण किया जाएगा। पहली अप्रैल से नए सत्र का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed