{"_id":"5aa6c9184f1c1ba8758b5097","slug":"131520879896-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, मातम
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में रविवार की देर शाम मां के साथ सिवान की तरफ जा रही एक किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद घर व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने सोमवार को किशोरी का अंतिम संस्कार किया।
भांवरकोल गांव के रहने वाले वंशनारायण यादव की पुत्री आसमां (16) अपनी मां के साथ देर शाम सिवान के तरफ जा रही थी। अंधेरा होने के कारण किशोरी कुएं में गिर गई। इसके बाद किशोरी की मां के शोर मचाने पर ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।