फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले को मिला प्रश्नपत्र और प्रवेश पत्र

जिले को मिला प्रश्नपत्र और प्रवेश पत्र

Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिला प्रश्नपत्र और प्रवेश पत्र
गाजीपुर। जिले में आगामी छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका भेजी जा रही है। अब तक 90 केंद्रों पर कापियां पहुंच चुकी है। बोर्ड से जिला मुख्यालय पर प्रश्नपत्र आ चुका है। इसका वितरण दो फरवरी से किया जा सकता है। बोर्ड से प्रवेश पत्र मुख्यालय पर उपलब्ध हो चुका है। उसका वितरण भी सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद प्रारंभ किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर तीसरी आंख के रूप में 90 प्रतिशत केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गए हैं। सभी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को पूर्ण कर लेने का शासन का फरमान भी जारी हो चुका है। नकल की रंच मात्र भी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही केंद्र को डिबार भी घोषित कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एक लाख चौंतीस हजार पांच सौ तीस परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख एक हजार पांच सौ सैंतालीस परीक्षार्थी बैठेंगे। इस परीक्षा को सरकार की मंशा के अनुरूप नकलविहीन कराने का लक्ष्य है। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। यह परीक्षा पहली बार तीसरी आंख के बीच होने जा रही है। इसलिए सब कुछ पारदर्शी होने की उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने आने वाले किसी भी अधिकारी को गुमराह करना भारी पड़ सकता है। सचल दल की भूमिका पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। कक्ष निरीक्षकों की सूची समय से उपलब्ध कराने का विभाग की ओर से भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इस बार जिले में कुल 279 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 9 राजकीय, 79 एडेड और 191 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन


चार लाख से ज्यादा कापियां वितरित
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं जिले को उपलब्ध कराई जा चुकी है। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 7 लाख 98 हजार कापियां जिले को मिली। इसमें एक लाख 45 हजार कापियां वितरित की जा चुकी है। इसी तरह इंटरमीडिएट में 8 लाख 26 हजार में 2 लाख 70 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed