फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगों को लेकर अमीन संघ ने धरना दिया

मांगों को लेकर अमीन संघ ने धरना दिया

Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर अमीन संघ ने धरना दिया
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में धरना दिया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार संघ की तहसील इकाई की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। संघ के जिला महामंत्री जयनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार संग्रह अमीनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संघ की सभी मांगों पर सरकार मौन साधे हुए है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो संघ आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होगा। सभा में तहसील अध्यक्ष अच्छन हुसैन, मंत्री प्रमोद कुमार, सुरेश यादव, लक्ष्मी, मथुरा, अशोक तिवारी एवं सभी संग्रह अमीन रहे। अध्यक्षता उमाशंकर यादव एवं संचालन अखिलेश ने किया। बाद में प्रमुख सचिव राजस्व के नाम संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी भगवानदीन को देकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर सैदपुर तहसील राजस्व संग्रह अमीन संघ ने बुधवार को अपने कार्यो से विरत होकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि शासन अमीन संघ की मांगों की अनदेखी कर उसे नजरअंदाज कर रहा है। शासन से मांग करते हैं कि उनकी 11 सूत्री मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने कहा कि अमीनों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना में दिनेश सिंह मंत्री मन्नू राम, इंद्रपाल ने विचार व्यक्त किया। धरना की अध्यक्षता अमीन संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने की। अंत में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने प्रमुख सचिव राजस्व परिषद स्तर पर हुई बैठक पर बनी सहमती एवं प्रमुख सचिव स्तर से दिए गए आश्वासन पर कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा एवं अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 5200-20200 में ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 स्वीकृत किया जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए। मार्तंड कुमार, संजय सिंह, सुनील पांडेय, राजकुमार, रामविलास आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संरक्षक मदन सिंह यादव ने की। जमानिया संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्लान पर स्थानीय तहसील में अमीनों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। अरुण कुमार सिंह, अवधेश सिंह, बेचन अली, जंगबहादुर सिंह, जगदीश गुप्ता, धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed