{"_id":"59f612954f1c1bd9538b9c71","slug":"131509298837-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित दूध के सेवन से एक ही परिवार की चार महिलाएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित दूध के सेवन से एक ही परिवार की चार महिलाएं बीमार
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लहुआर गांव में शनिवार की देर रात दूषित दूध पीने से एक ही परिवार की चार महिलाएं बीमार हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां महिलाओं का इलाज चल रहा है।
घरवालों ने बताया कि शनिवार रात घर की चार महिलाएं प्रमिला (30), रिंकू (23), पार्वती (22) और उर्मिला (28) ने बर्तन में रखे दूध को उबालने के बाद ठंडा कर पी लिया और सोने चली गई। कुछ देर बाद चारों महिलाओं की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन सभी महिलाओं को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। महिलाओं की हालत में सुधार आने के बाद जब परिजन घर पहुंचकर दूध के बर्तन की जांच करने के साथ उसकी जांच की तो उसमें मरी हुई छिपकिली मिला। तत्काल परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इसकी सूचना चिकित्सकों को दी। चिकित्सकों ने बीमार पड़ी महिलाओं का इलाज शुरू कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तपीश कुमार ने बताया कि दूषित दूध के पीने से चारों महिलाओं की हालत बिगड़ गई थी। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।