फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विधायक ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ

विधायक ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ

Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से अनुबंधित शालीन अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ स्थानीय विधायक अलका राय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन होता है। इसमें गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इसी योजना के तहत प्रदेश के 46 स्थानों पर गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराए जाने की प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई। उसी के तहत मुहम्मदाबाद में अनुबंधित शालीन अल्ट्रासाउंड केंद्र का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों द्वारा लिखे जाने पर इस केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड होगा। इसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश सिंह, प्रभारी अधीक्षक डा. निरंजन प्रसाद, भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, विरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, रविंद्रनाथ राय, प्रमोद राय, राजेश राय बागी, सतीशचंद्र राय, कृपाशंकर राय आदि उपस्थित थे। अंत में अल्ट्रासाउंड केंद्र की संचालक पी राय ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed