{"_id":"597f6e874f1c1b54728b4726","slug":"131501523591-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने खाली कराया दंबगों के कब्जे से उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने खाली कराया दंबगों के कब्जे से उपकेंद्र
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित परिवार कल्याण उपकेंद्र पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को सीएमओ डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या और प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने सोमवार को खाली कराया। साथ ही सीएमओ ने चेतावनी देते हुआ कहा कि अगर दूसरी पर कब्जा की गई तो कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर उपकेंद्र का कायाकल्प करने का आश्वासन भी दिया।
ग्रामीणों ने सीएमओ को बताया कि उपकेंद्र आने वाले मार्ग पर भी दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस पर उन्होंने राजस्वकर्मियों के सहयोग से नापी कराकर जल्दी ही कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया। बीते दिनों रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने उपकेंद्र पर अवैध कब्जे से मुक्ति के लिए सुहवल थाना, विभागीय अधिकारियों सहित जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर उसे कब्जे से मुक्ति के लिए गुहार लगाई थी। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या ने बताया कि परिवार कल्याण उपकेंद्र के नाम पर 22 विस्वा जमीन है। वर्षों पूर्व इसका निर्माण लाखों रुपये की लागत से कराया गया था। लेकिन कुछ दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इसको पुलिस की सहायता से मुक्त करा दिया गया है।