फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नवोदय विद्यालय में अब 80 दाखिले

नवोदय विद्यालय में अब 80 दाखिले

Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में अब 80 दाखिले
गाजीपुर। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब 40 मेधावियों के स्थान पर 80 छात्रों का चयन स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा। हॉस्टल की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था। आसन्न सत्र में 192 छात्रों के लिए निर्माणाधीन छात्रावास के हस्तांतरण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई से और 40 छात्रों के कक्षा-6 में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास दशकों पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई थी। छात्रावास की कमी के कारण विद्यालय में अस्सी की जगह चालीस छात्रों का ही प्रवेश हो पा रहा था। इसके चलते हर वर्ष चालीस होनहार विद्यालय में प्रवेश से वंचित हो जा रहे थे। इस समस्या को देखते हुए छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम के प्रयास से इस वर्ष पहली बार 40 छात्रों के स्थान पर 80 छात्रों का चयन किया गया है। अब जिले के 40 मेधावियों के स्थान पर 80 छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा। आसन्न सत्र में 192 छात्रों के लिए निर्माणाधीन छात्रावास के हस्तांतरण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई से और 40 छात्रों के कक्षा-6 में प्रवेश का रास्ता साफ हुआ है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। परिणाम जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। परीक्षा का परिणाम विद्यालय की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। बताया कि प्रवेश संबंधी सूचना के लिए प्रवेश प्रभारी राजेश यादव, शिवशंकर सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक अजीत कुमार से कार्यालय दिवस में संपर्क कर सूचना प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed